सामाजिक संगठनों के दायित्व
सामाजिक संगठनों के दायित्व
सामाजिक संगठनों को समाज के उत्थान के लिए काम करना चाहिए। नियमों के अनुसार समयानुसार कार्यकारिणी में बदलाव भी जरुरी हैं और सबको यह भी ध्यान रखना चाहिए की सामाजिक संगठन कोई राजनीतिक संगठन नही हैं की इससे कुछ लाभ होगा। इधर तो सिर्फ अर्पण करना हैं और समाज के हर प्रकार उत्थान के लिए काम करना है। इसमें समाज के नाम, संस्कृति, भाषा और इतिहास के रक्षण के साथ समाज का समग्र विकास में सहयोग करना हैं।
संगठनों को नियमावली के अनुरूप कार्य करना हैं, ये किसी की निजी जागीर नही की इसमें आ गये और कुछ भी काम न करें, या कुछ करें भी तो वो सर्वसमाज के हित में न हो।
हमारे पुरखों ने बड़ी मेहनत से समाज को इस नये वैनगंगा क्षेत्र में बसाकार खूब तरक्की की और महान विरासत हमें दी, अब इसे आगे ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
ऋषि बिसेन
Comments
Post a Comment